इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

सतर्क रहिए!

कोविड से 60 लाख लोगों की मौत​—इस बारे में पवित्र शास्त्र में क्या लिखा है?

कोविड से 60 लाख लोगों की मौत​—इस बारे में पवित्र शास्त्र में क्या लिखा है?

 विश्‍व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) के मुताबिक, 23 मई, 2022 तक कोविड-19 की वजह से 62 लाख 70 हज़ार लोगों की मौत हो गयी। लेकिन 5 मई, 2022 को डब्ल्यू.एच.ओ. ने यह खबर दी कि असल में मरनेवालों की गिनती और भी ज़्यादा है। उस खबर में बताया गया था कि 2020 और 2021 के दौरान, ‘कुछ लोगों की सीधे-सीधे कोविड-19 महामारी की वजह से मौत हुई, तो कुछ लोगों की इस महामारी के चलते दूसरे कारणों से मौत हुई। इन सभी मरनेवालों की गिनती तकरीबन 1 करोड़ 49 लाख थी।’ सच में ये क्या ही दिल दहलानेवाले आँकड़े हैं! क्या इस बारे में पवित्र शास्त्र बाइबल में कुछ बताया गया है?

बाइबल में पहले से बताया गया था कि भयानक महामारियाँ होंगी

  •    यीशु ने बताया था कि भविष्य में ऐसा दौर आएगा जब “महामारियाँ फैलेंगी।” इस दौर को बाइबल में ‘आखिरी दिन’ कहा गया है।—लूका 21:11; 2 तीमुथियुस 3:1.

 आज यीशु की यह भविष्यवाणी पूरी हो रही है। इस बारे में और जानने के लिए, “दुनिया का अंत कब होगा?” लेख पढ़ें।

बाइबल के संदेश से दिलासा मिलता है

  •    ‘हर तरह का दिलासा देनेवाला परमेश्‍वर हमारी सब परीक्षाओं [या मुसीबतों] में हमें दिलासा देता है।’—2 कुरिंथियों 1:3, 4.

 जिन लोगों के अपनों की मौत हुई है, उनमें से कइयों को बाइबल के संदेश से काफी दिलासा मिला है। इस बारे में और जानने के लिए, “गम से उबरने के लिए आप क्या कर सकते हैं?” और “दुखी लोगों के लिए सच्चा दिलासा” लेख पढ़ें।

बाइबल में लिखा है कि महामारियाँ कैसे पूरी तरह खत्म होंगी

  •    “तेरा राज आए। तेरी मरज़ी जैसे स्वर्ग में पूरी होती है, वैसे धरती पर भी पूरी हो।”​—मत्ती 6:10.

 जल्द ही “परमेश्‍वर का राज” ऐसे हालात लाएगा जब “कोई निवासी न कहेगा, ‘मैं बीमार हूँ।’” (मरकुस 1:14, 15; यशायाह 33:24) यह राज स्वर्ग में कायम है। यह राज असल में क्या है और यह क्या करेगा, इस बारे में जानने के लिए परमेश्‍वर का राज क्या है? वीडियो देखें।

 हम आपसे गुज़ारिश करते हैं कि आप बाइबल में दी बढ़िया सलाह और रोमांचक वादों के बारे में और भी जानें। इससे आपको और आपके परिवार को काफी फायदा हो सकता है।