इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

बाइबल पढ़ने का शेड्‌यूल

बाइबल पढ़ने का शेड्‌यूल

बाइबल में ज़िंदगी से जुड़े मामलों के बारे में बेहतरीन सलाह दी गयी है। अगर आप इसे रोज़ पढ़ें, उस पर मनन करें और सीखीं बातों के मुताबिक जीएँ, ‘तो आप कामयाब होंगे।’ (यहोशू 1:8; भजन 1:1-3) आप परमेश्‍वर और उसके बेटे यीशु को जान पाएँगे जिससे आपको हमेशा की ज़िंदगी मिल सकती है।​—यूहन्‍ना 17:3.

आपको बाइबल की किताबों को किस क्रम में पढ़ना चाहिए? आप कुछ तरीके आज़मा सकते हैं। जैसे इस शेड्‌यूल के मुताबिक आप चाहें तो बाइबल की किताबों को जिस क्रम में दिया गया है वैसे पढ़ सकते हैं या विषय के मुताबिक पढ़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप पहले बाइबल के उस हिस्से को पढ़ सकते हैं जिसमें यह बताया गया है कि परमेश्‍वर ने पुराने ज़माने में इसराएलियों के साथ कैसा व्यवहार किया था। या फिर आप उस हिस्से को पढ़ सकते हैं जिसमें बताया गया है कि कैसे पहली सदी में मसीही मंडली की शुरूआत हुई और यह बढ़ती गयी। अगर आप दिन में उतने अध्याय पढ़ें जितने दिए गए हैं, तो आप एक साल में पूरी बाइबल पढ़ सकेंगे।

अगर आप रोज़ बाइबल पढ़ने का शेड्‌यूल चाहते हैं, एक साल के अंदर पूरी बाइबल पढ़कर खत्म करना चाहते हैं या पहली बार बाइबल पढ़ने जा रहे हैं, तो यह शेड्‌यूल आपके काम आएगा। तो आज ही इस बाइबल पढ़ने के शेड्‌यूल को डाउनलोड कीजिए और बाइबल पढ़ना शुरू कीजिए।