इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

JW लाइब्रेरी

पढ़ना कैसे आसान बनाएँ—ऐन्ड्रॉइड

पढ़ना कैसे आसान बनाएँ—ऐन्ड्रॉइड

JW लाइब्रेरी में ऐसी कई खासियतें हैं, जिनसे आपके लिए पढ़ना और भी आसान हो सकता है। जब आप कोई अध्याय या लेख पढ़ते हैं, तो आप इन्हें अपने स्क्रीन में ऊपर दिए गए नेविगेशन बार में देख सकते हैं।

नेविगेशन बार के कुछ और फीचर्स देखने के लिए आप अधिक बटन पर टच कर सकते हैं।

JW लाइब्रेरी से पढ़ने में आसानी हो, इसके लिए नीचे दिए गए किसी भी लिंक पर जाइए:

 भाषा बदलिए

आप जो लेख या अध्याय पढ़ रहे हैं, उसे आप किसी और भाषा में भी पढ़ सकते हैं।

  • किसी लेख या अध्याय को पढ़ने के लिए भाषाएँ बटन पर टच करने से आप वे सभी भाषाएँ देख पाएँगे, जिनमें वह लेख या अध्याय उपलब्ध है। जिन भाषाओं में आप सबसे ज़्यादा पढ़ते हैं, वे सूची में सबसे ऊपर होती हैं। प्रहरीदुर्ग के सरल संस्करण भी यहाँ दिए गए हैं। भाषा चुनने के लिए आप भाषा ढूँढ़िए में टाइप भी कर सकते हैं।

  • जिन भाषाओं में आपने वह प्रकाशन डाउनलोड नहीं किया है, उन पर बादल का निशान होता है। जिस भाषा में आप वह प्रकाशन डाउनलोड करना चाहते हैं, उस भाषा पर टच कीजिए। जब आप अपने उपकरण पर वह प्रकाशन डाउनलोड कर लेते हैं, तो बादल का निशान चला जाता है। उसे पढ़ने के लिए भाषा पर दोबारा टच कीजिए।

 अक्षरों की सैटिंग बदलिए

आप अपनी सहूलियत के हिसाब से अक्षरों को छोटा या बड़ा कर सकते हैं।

अक्षरों की सैटिंग बटन पर टच कीजिए, फिर बायीं तरफ जाकर अक्षरों को छोटा कीजिए या दायीं तरफ जाकर उन्हें बड़ा कीजिए। इससे सभी प्रकाशनों में अक्षर उतने ही बड़े या छोटे दिखेंगे।

 तसवीर या सिर्फ बोल के रूप में देखिए

कुछ लेखों को आप ‘तसवीर’ के रूप में देख सकते हैं या फिर ‘सिर्फ बोल’ के रूप में। आपको जो रूप देखना है, उस बटन पर टच कीजिए।

  • तसवीर देखिए: ‘तसवीर’ बिलकुल वैसी दिखती है, जैसी छापी जाने पर दिखेगी। कुछ लोग शायद कुछ प्रकाशनों को, जैसे गीत पुस्तिका को इसी रूप में देखना चाहें, क्योंकि इसमें धुन के निशान भी नज़र आते हैं।

  • सिर्फ बोल देखिए: ‘सिर्फ बोल’ में आप बाइबल के हवालों पर टच करके उन्हें खोल सकते हैं और अक्षर भी वैसे दिखेंगे, जैसे आपने चुने थे।

 . . . में खोलें

. . . में खोलें के ज़रिए आप JW लाइब्रेरी में दी जानकारी हमारे किसी दूसरे ऐप में भी पढ़ सकते हैं।

. . . में खोलें बटन पर टच करके देखिए कि आप इसे और कहाँ देख सकते हैं। मिसाल के लिए, ऑनलाइन लाइब्रेरी में खोलें बटन पर टच करने से आप जो पढ़ रहे हैं, वह वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी में खुल जाएगा।

 बाइबल के अलग-अलग अनुवाद अपने हिसाब से रखिए

किसी प्रकाशन में बाइबल की एक आयत पर टच करने से वह आयत उन सारे अनुवादों में खुल जाएगी, जिन्हें आपने डाउनलोड किया है। अनुवादों के नीचे बदलिए बटन पर टच कीजिए और चुनिए कि आप कौन-से अनुवाद रखना चाहेंगे।

किसी अनुवाद को रखने या निकालने के लिए जोड़ें या निकालें बटन पर टच कीजिए। बाइबल के अनुवादों का क्रम बदलने के लिए उन पर दिए निशान पर टच करके उन्हें ऊपर या नीचे कीजिए।

JW लाइब्रेरी में बाइबल के अलग-अलग अनुवाद कैसे डालें, यह जानने के लिए “बाइबल के अनुवाद डाउनलोड करें और व्यवस्थित रखें—ऐन्ड्रॉइड” नाम का लेख देखिए।

ऊपर बतायी गयीं सारी बातें या खास फीचर्स फरवरी 2015 में JW लाइब्रेरी के 1.4 वर्शन में डाले गए थे और यह वर्शन ऐन्ड्रॉइड 2.3 या इसके बाद वाले वर्शन के साथ मेल खाते हैं। अगर आपके उपकरण में इस लाइब्रेरी के ये सारे खास फीचर्स नज़र नहीं आ रहे हैं, तो “JW लाइब्रेरी इस्तेमाल करना कैसे शुरू करें—ऐन्ड्रॉइड” नाम के लेख में दिए गए लिंक ‘नयी-नयी खासियतों के लिए अपडेट करें’ पर जाइए।