इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

JW लाइब्रेरी

बुकमार्क कैसे लगाएँ और व्यवस्थित रखें—ऐन्ड्रॉइड

बुकमार्क कैसे लगाएँ और व्यवस्थित रखें—ऐन्ड्रॉइड

JW लाइब्रेरी  में बुकमार्क नाम का बटन है, जिससे आप यह याद रख सकते हैं कि आपने कोई प्रकाशन कहाँ तक पढ़ा है। यह बिलकुल वैसे ही है, जैसे जब हम किसी किताब के पन्‍ने में फीता रख देते हैं ताकि अगली बार वहीं से आगे पढ़ सकें। हर प्रकाशन में 10 बुकमार्क होते हैं।

बुकमार्क इस्तेमाल करने के लिए नीचे दिए गए किसी भी लिंक पर जाइए:

 नया बुकमार्क लगाएँ

आप किसी आयत, पैराग्राफ या फिर पूरे अध्याय या लेख पर बुकमार्क लगा सकते हैं।

किसी लेख या अध्याय पर बुकमार्क लगाने के लिए बुकमार्क बटन पर टच कीजिए। एक बक्स खुलेगा, जिसमें अलग-अलग रंगों के बुकमार्क नज़र आएँगे। फिर उस लेख या अध्याय पर बुकमार्क लगाने के लिए किसी एक रंग के बुकमार्क पर टच कीजिए।

पैराग्राफ या आयत पर बुकमार्क लगाने के लिए पहले उस पैराग्राफ या आयत में कहीं भी टच कीजिए। फिर जो चिन्ह दिखायी देंगे, उनमें से बुकमार्क पर टच कीजिए।

 बुकमार्क पर जाएँ

किसी प्रकाशन में लगाया गया बुकमार्क खोलने के लिए उस प्रकाशन में जाइए। वहाँ ऊपर दिए गए बुकमार्क बटन पर टच कीजिए। फिर जहाँ से आप आगे पढ़ना चाहते हैं, उस बुकमार्क पर टच कीजिए।

 बुकमार्क व्यवस्थित रखें

बुकमार्क लगाने के बाद उसे मिटाया या बदला भी जा सकता है।

मिटाने के लिए बुकमार्क बटन पर टच कीजिए। फिर जिस बुकमार्क को आप मिटाना चाहते हैं, उस पर दिए अधिक बटन पर टच कीजिए। फिर मिटाइए पर टच कीजिए।

बुकमार्क बदलने के लिए बुकमार्क बटन पर टच कीजिए। फिर जिस बुकमार्क को आप बदलना चाहते हैं, उस पर दिए अधिक बटन पर टच कीजिए। फिर बदलिए पर टच कीजिए। अब आपका बुकमार्क वहाँ पर लग गया है, जहाँ आप चाहते थे। इससे आपके लिए यह याद रखना आसान हो जाएगा कि आपने कोई प्रकाशन कहाँ तक पढ़ा है। जैसे, रोज़ाना बाइबल पढ़ते वक्‍त आप बुकमार्क लगाकर अगले दिन उससे आगे पढ़ सकते हैं।

ऊपर बतायी गयीं सारी बातें या खास फीचर्स मई 2014 में JW लाइब्रेरी  के 1.2 वर्शन में डाले गए थे और यह वर्शन ऐन्ड्रॉइड 2.3 या इसके बाद वाले वर्शन के साथ मेल खाते हैं। अगर आपके उपकरण में इस लाइब्रेरी के ये सारे खास फीचर्स नज़र नहीं आ रहे हैं, तो “JW लाइब्रेरी इस्तेमाल करना कैसे शुरू करें—ऐन्ड्रॉइड” नाम के लेख में दिए गए लिंक ‘नयी-नयी खासियतों के लिए अपडेट करें’ पर जाइए।