इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

सतर्क रहिए!

पूरी दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ता तापमान​—इस बारे में पवित्र शास्त्र में क्या लिखा है?

पूरी दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ता तापमान​—इस बारे में पवित्र शास्त्र में क्या लिखा है?

 जुलाई 2022 में पूरी दुनिया में बढ़ते तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया:

  •   “इस महीने में दूसरी बार, चीन के अफसरों ने लोगों को चेतावनी दी कि 70 शहरों में बहुत ज़्यादा गरमी पड़नेवाली है।”​—25 जुलाई, 2022, सीएनएन वायर सर्विस।

  •   “यूरोप में कई देशों के जंगलों में आग लग गयी क्योंकि तापमान बहुत बढ़ गया।”​—17 जुलाई, 2022, द गार्डियन।

  •   “रविवार को पूरे अमरीका में इतनी गरमी थी जितनी आज तक कभी नहीं हुई। अमरीका के पूरब, दक्षिण और मध्य-पश्‍चिमी इलाकों में ज़बरदस्त लू चली।”​—24 जुलाई, 2022, द न्यू यॉर्क टाइम्स।

 इन सब बातों का क्या मतलब है? क्या धरती पर जीना मुश्‍किल हो जाएगा? इस बारे में बाइबल में क्या लिखा है?

क्या बाइबल में बढ़ते तापमान के बारे में कुछ बताया है?

 हाँ। बाइबल में हमारे समय के बारे में जो भविष्यवाणियाँ की गयी थीं, उनमें से एक यह भी थी। जैसे यीशु ने भविष्यवाणी की थी कि हम “खौफनाक नज़ारे” या “भयानक घटनाएँ” देखेंगे। (लूका 21:11; हिंदी ईज़ी-टू-रीड वर्शन) बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को लग रहा है कि बहुत जल्द धरती पर जीना मुश्‍किल हो जाएगा।

क्या धरती पर जीना मुश्‍किल हो जाएगा?

 नहीं। परमेश्‍वर ने इंसानों को रहने के लिए धरती दी है और यह हमेशा तक रहेगी। (भजन 115:16; सभोपदेशक 1:4) परमेश्‍वर कभी-भी इंसानों को धरती तबाह नहीं करने देगा। बल्कि वह उन लोगों को ही खत्म कर देगा जो “पृथ्वी को तबाह” कर रहे हैं।​—प्रकाशितवाक्य 11:18.

 आइए दो भविष्यवाणियों पर गौर करें और देखें कि परमेश्‍वर धरती के लिए क्या करेगा:

  •   “वीराना और सूखा मैदान खुशी से झूम उठेगा, बंजर ज़मीन खुशियाँ मनाएगी, केसर के बाग की तरह खिल उठेगी।” (यशायाह 35:1) परमेश्‍वर धरती को सूखा मैदान नहीं बनने देगा। वह धरती को पहुँचे हर नुकसान को ठीक कर देगा।

  •   “तू धरती की देखभाल करता है, उसे बहुत उपजाऊ बनाता और भरपूर फसल उगाता है।” (भजन 65:9) परमेश्‍वर धरती को एक खूबसूरत बगीचे में बदल देगा।

 बढ़ते तापमान से किस तरह बाइबल की भविष्यवाणी पूरी होती है, इस बारे में और जानने के लिए यह लेख पढ़ें, “बढ़ता तापमान​—क्या हमारी धरती खतरे में है?

 धरती किस तरह एक खूबसूरत बगीचे में बदल जाएगी, इस बारे में और जानने के लिए यह लेख पढ़ें, “पृथ्वी​—इसे सिर्फ परमेश्‍वर ही बचा सकता है।