इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

“एक बहुत ही पुरानी किताब” की बदौलत वह ठीक हुई

“एक बहुत ही पुरानी किताब” की बदौलत वह ठीक हुई

“एक बहुत ही पुरानी किताब” की बदौलत वह ठीक हुई

◼ दक्षिण अमरीका के ब्राज़ील देश में यहोवा की एक साक्षी घर-घर प्रचार कर रही थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात एक स्त्री से हुई, जिसने बताया कि उसकी सास एक किताब की बदौलत ठीक हुई है। यह सुनकर साक्षी हक्की-बक्की रह गयी और उसने पूछा कि उस किताब का नाम क्या है। स्त्री ने जवाब दिया: “वह एक बहुत ही पुरानी किताब है।” इसके बाद वह बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब ले आयी। वह किताब उसके बेटे ने इतनी बार पढ़ी कि वह फट-फुट गयी थी।

उस स्त्री ने बताया कि उसकी सास निराशा की शिकार थी। साथ ही, उसे मौत और अंधेरे से इतना डर लगता था कि वह अपना बिस्तर छोड़ने का नाम ही नहीं लेती थी। एक दिन उस स्त्री का बेटा कहीं से बाइबल कहानियों की किताब ले आया और अपनी दादी को पढ़कर सुनाने लगा। उस किताब की कहानियाँ सुनकर उसकी दादी को इतनी हिम्मत मिली कि उसकी सारी परेशानियाँ उड़न-छू हो गयीं।

साक्षी कहती है: “जब मैंने उस स्त्री को बताया कि यह किताब यहोवा के साक्षियों ने छापी है और मैं उसके लिए इसकी एक नयी कॉपी ला सकती हूँ, तो उसने किताब की दो कॉपी माँगीं। एक कॉपी उसके लिए और एक उसकी सास के लिए। फिर जब मैंने उसे किताब की दो कॉपियाँ दीं, तो उसने और भी कॉपियों की गुज़ारिश की। इस तरह, उसने अपने दोस्तों के लिए कुल मिलाकर 16 कॉपियाँ लीं।”

आप भी बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब के लिए गुज़ारिश कर सकते हैं। इसमें 116 कहानियाँ हैं, जिनमें बाइबल में लिखी घटनाओं और लोगों के बारे में बताया गया है। यह किताब करीब 30 साल पहले प्रकाशित की गयी थी और तब से लेकर आज तक इसकी 7 करोड़ 2 लाख से भी ज़्यादा कॉपियाँ छापी जा चुकी हैं। बाइबल कहानियों की किताब की एक कॉपी पाने के लिए, आप नीचे दिए कूपन को भरकर इस पत्रिका के पेज 5 पर दिए किसी भी नज़दीकी पते पर भेज सकते हैं। (g 12/08)

❑ यहाँ दिखायी किताब की एक कॉपी मैं मुफ्त पाना चाहता हूँ।

❑ मैं बाइबल के बारे में सीखना चाहता हूँ, कृपया मेरे घर आइए।